बिना तर्क के ..
बिना तर्क के
सच को जानने का जज्बा जब एक बार पङ जाता है तो सब चीजे बेमानी लगाने लगती है. धुंधले और मटमैले फलक छट जाते हैं. ऐसा होता है एक बार जब आप इससे परेशांन हो जाते है क्योंकि यह रास्ता इतना आसान भी नहीं है. पर जब आप इस रास्ते पर एक बार चल पड़ते है तो गलती करने का कोई चांस नहीं बचता है. तब खुश होने का रास्ता आपके पास होता है, उस रास्ते से दूर जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है.तब सब ग़लतफ़हमियों से अलग होकर नयी रोशनी के प्रकाश से अलंकृत होना होता है. छोटे छोटे प्रश्न अपने आप से करो , अपने आप सब उत्तर मिल जाएगा.
यह बात नहीं है कि कुछ सोचा जाए या समझा जाए. हकीकत में वह सब नहीं होता और वह होना भी नहीं चाहिए। कही से आप शुरू करो बात वही पर आकर रुकती है. किसी को कोई नहीं बता सकता है कि कैसे सोचा जाए। वे, बुद्धिमता, आपको ख़ारिज करके अपने रास्ते चले जाएंगे ,आपको उसकी भनक भी नहीं लगने देगे. जीवन में सब कुछ तो नार्मल ही होता है. कौन कहा किसी से फरियाद करने जाता है. किसी को किसी के आलेख को पढ़ने की फुरसत कहा है. सब यहाँ एक से बढ़कर एक है. कहानी कहो या कविता कोई दूसरे के यथार्थ के बारे में थोड़ा भी जहमत उठाना नहीं चाहता.
बुनियादी सवाल हो या फिजूल की कोई बात सब जगह ओखम रेजर की जरुरत होती है. वह कैसे, यह सब अपने से तय करना पड़ता है. बौद्धिकता का अपना एक दायरा होता है। उसका भी अपना एक इंटरेस्ट होता है। गणित के फारमूले की तरह सब कुछ स्पष्ट नहीं होता है। समाज बिना तर्क के चलता है, वह तो बस चलता ही रहता है। मत पूछना यह सब कैसे होता है. बस समझ जाना तो, दूसरे को समझाने की कोशिश करना. वहा न भाव है न श्रद्धा बस ऐसे ही. ठीक तो है. किसी से कुछ न पूछो, न ही किसी से समझने की उम्मीद करो. न तो किसी को समझ में आएगा, न ही कोई जानता है. सब एक्टिंग करते है.
विश्वास होता है सच को जानने के बाद, लेकिन जब सच जान जाते है तो विश्वास का नया अवतार जन्म लेता है.. जानने के बाद तास के पत्तो की तरह क़िरदार ढह जाते है.
यही से अपने आप पर भरोसा करना आएगा. और जब अपने आप पर एक बार भरोसा करना आ गया तो गलतफहमी की कोई गुंजाइश नहीं बचती है. यहाँ तर्क भी नहीं है, इतना ही नहीं यहाँ कोई समर्पण भी नहीं है. रोज नए रस्ते और रोज नई चुनौतियां, सच में कितना मजेदार है न.. रोचक सफर, रोज नए मुकाम, रोज नई दुनिया.. यह है तर्क का अनोखा, नया पहलू जो स्वयं अपने आप को वहा पर नहीं लाता, मुकाम पर पहुचाने के बाद उसकी कहानी ख़त्म हो जाती है.